ePaper

जहानाबाद में रंगदारी नहीं देने पर रेल पुलिस के सस्पेंडेड सिपाही ने दो फल कारोबारियों को गोदा चाकू

Updated at : 02 Aug 2022 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
जहानाबाद में रंगदारी नहीं देने पर रेल पुलिस के सस्पेंडेड सिपाही ने दो फल कारोबारियों को गोदा चाकू

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जहानाबाद में रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने दो फल व्यवसायियों को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल कारोबारियों को आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल दोनों फल व्यवसायियों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन

जहानाबाद. बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जहानाबाद में रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने दो फल व्यवसायियों को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल कारोबारियों को आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल दोनों फल व्यवसायियों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां दोनों का उपचार किया जा रहा है. जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति में घटी इस घटना के बाद फल व्यवसायियों में आक्रोश है. आरोपितों में एक रेल पुलिस के सस्पेंडेड सिपाही बताया जा रहा है.

सोमवार देर रात की घटना

सोमवार की रात हुई घटना के संबंध में घायल व्यवसायी शमशेर बहादुर ने पुलिस को बताया कि वह वह फल मंडी में सोया था. देर रात पांच या छह की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने उसे जगाया. अपराधी उससे पैसे की मांग करने लगे. इस दौरान फलमंडी में काम करने वाले एक मजदूर की जेब से दो हजार रुपया निकाल लिया. इसके बाद जाते-जाते दोनों के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया. हालांकि गश्ती कर रही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंची और एक बदमाश को पकड़ लिया है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं 

इधर, अरविंद सिंह और सुरेंद्र सिंह सहित कई व्यवसायियों ने बताया कि इस तरह की घटना बराबर होती रहती है. कुछ दिनों पहले भी रंगदारी की मांग को लेकर एक फल व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी थी. एक बार फिर सोमवार की देर रात भी बदमाशों ने फल मंडी में घुसकर पैसे की मांग को लेकर घटना को अंजाम दिया है. इससे व्यवसायियों में अब दहशत है.

एक बदमाश को पकड़ लिया है

टाउन इंस्पेक्टर निखिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से ही एक बदमाश को पकड़ लिया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम कुंदन शर्मा है और वह मुजफ्फरपुर रेल पुलिस का सस्पेंडेड सिपाही है. इस घटना में शामिल बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन