करंट लगने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक की पहचान वार्ड नंबर 13 निवासी टेंट संचालक राजेन्द्र यादव का 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है

विज्ञापन

जदिया. जदिया पंचायत के वार्ड नंबर-21 में गुरुवार की देर रात को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वार्ड नंबर 13 निवासी टेंट संचालक राजेन्द्र यादव का 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वार्ड नंबर 21 में श्राद्ध -कर्म आयोजन में टेंट संचालक राजेंद्र यादव ने अपना टेंट लगाया था. जहां टेंट में बिजली कनेक्सन करने के दौरान टेंट संचालक के पुत्र नीतीश कुमार विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. करंट से गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज ले गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन