नदी में लापता हुआ युवक, खोजबीन जारी
घटना को लेकर परिजनों में चीख पुकार मची है
निर्मली. नगर पंचायत निर्मली स्थित अंबेडकर चौक के समीप बिहुल नदी में शुक्रवार की शाम एक युवक डूबकर लापता हो गया. घटना की सूचना पर निर्मली सीओ विजय प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार की मौजूदगी में लापता हुए युवक की तलाश जारी है. घटना की सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वार्ड पार्षद अरविंद कुमार गुड्डू ने बताया कि नदी में लापता युवक नगर पंचायत निर्मली वार्ड नंबर 07 निवासी मो अब्दुल के लगभग 27 वर्षीय पुत्र मो सलमान उर्फ दिप्पा है. बताया जा रहा है कि उक्त सड़क पुल पर मछली हाट लगाया जाता है. वह इसी दौरान पुल के समीप पहुंचा और पैर फिसल गया. जिससे युवक नदी में गिर गया और डूबकर लापता हो गया. घटना को लेकर परिजनों में चीख पुकार मची है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए