प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदे से लटक कर दी जान, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन

शव बांसबाड़ी में ही एक बांस में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन

राघोपुर.थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत अंतर्गत गनपतगंज वार्ड नंबर 09 स्थित एक बांसबाड़ी से रविवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. शव बांसबाड़ी में ही एक बांस में फंदे से लटका मिला. लोगों में इस घटना की जानकारी होते ही यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी. जिसके कारण कुछ ही देर में घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया. जिसके बाद मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी संजय सादा के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन सादा के रुप में की गयी. मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिवार वालों को घटना की सूचना दी गयी. जिसके बाद परिजनों के पहुंचते ही घटना स्थल पर चीत्कार मच गयी. मृतक की मां, बहन सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. इसी बीच स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना राघोपुर पुलिस को भी दिया. जिसके बाद मौके पर पहुंची राघोपुर पुलिस ने शव को बांस में बने फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम में भेज दिया. मृतक की मां गुलो देवी ने इस मामले में एक नया खुलासा करते हुए कहा कि कुंदन बगल के गांव की एक लड़की से प्रेम करता था. उसी से शादी करने का जिद कर रहा था. जिस पर शनिवार की रात में भी परिवार के लोगों द्वारा उसे काफी समझाया गया. परिजनों द्वारा उसे कहा गया कि अगर वही लड़की पसंद है तो दोनों का जब शादी का उम्र होगा तो शादी करा दिया जाएगा. लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि अगले ही सुबह इतनी बड़ी घटना घट जाएगी. बताया कि रविवार के सुबह करीब 04 बजे तक वह घर में ही था. सुबह वो अपने घर से स्नान करके निकला, जिसके कुछ घंटों बाद लोगों द्वारा उनलोगों को इस घटना की जानकारी मिली. वहीं मामले में थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है. हालांकि शुरुआती दौर में कुछ वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसके कारण प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या ही लग रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन