भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर की गयी पूजा -अर्चना

Updated:
विज्ञापन

पूजा के बाद महाप्रसाद का किया गया वितरण

विज्ञापन

पूजा के बाद महाप्रसाद का किया गया वितरण सुपौल. मानव जीवन के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा रविवार को गांधी मैदान स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं आस्था के साथ की गयी. इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. मौके पर लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान चित्रगुप्त की आराधना के साथ ही कलम, दवात, कॉपी व पुस्तक की भी पूजा की. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष डॉ शशिभूषण प्रसाद, उपाध्यक्ष जीवछ लाल दास व श्याम प्रसाद वर्मा, सचिव संजीव वर्मा, उप सचिव राजेश कुमार मल्लिक, प्रकाश श्रीवास्तव व सूरज सुमित, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, अभिषेक, डॉ विजय शंकर चौधरी, शिवेंद्र कुमार मल्लिक, सुशील कुमार दास, सत्यम कुमार, शुभम सिन्हा, रूद्र प्रताप लाल, संतोष कुमार श्रीवास्तव, धीरेंद्र कुमार सिन्हा, आदित्य कौशिक आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन