SUPAUL निर्मली में महिला तस्कर गिरफ्तार, 11 बोतल नेपाली शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
SUPAUL निर्मली में महिला तस्कर गिरफ्तार, 11 बोतल नेपाली शराब बरामद

निर्मली थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

निर्मली से भागवत कुमार की रिपोर्ट SUPAUL NEWS :

निर्मली थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती पुलिस ने निर्मली वार्ड नंबर 02 में छापेमारी कर स्थानीय निवासी ज्योति मुखिया की पत्नी सीता देवी को 11 बोतल नेपाली शराब के साथ पकड़ लिया. थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि महिला को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन