वीरपुर पुलिस की कार्रवाई, 320 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

नेपाली देशी शराब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस के पहुंचते ही एक बाइक सवार शराब छोड़कर फरार हो गया. मौके से बरामद बोरी को थाना लाकर जांच की गई, जिसमें 200 बोतल “दिलवाले” ब्रांड और 120 बोतल “उमंगा” ब्रांड की नेपाली देशी शराब बरामद हुई.

विज्ञापन

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:

विज्ञापन

सुपौल: विशेष समकालीन अभियान के तहत वीरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 बोतल नेपाली देशी शराब जब्त की है. हालांकि कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि थाना क्षेत्र के अमृत चौक के पूरब भारत गैस गोदाम के समीप शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की.

पुलिस के पहुंचते ही एक बाइक सवार शराब छोड़कर फरार हो गया. मौके से बरामद बोरी को थाना लाकर जांच की गई, जिसमें 200 बोतल “दिलवाले” ब्रांड और 120 बोतल “उमंगा” ब्रांड की नेपाली देशी शराब बरामद हुई.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. साथ ही जब्त शराब के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है, ताकि तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन