जलकुंभी में मिला अज्ञात शव, पुलिस मामले की कर रही छानबीन

Updated:
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शव 15 से 20 दिन पहले से पड़ा हुआ था

विज्ञापन

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के कुम्हेट पुल के समीप नदी में जलकुंभी से एक अज्ञात शव मिलने से शनिवार की शाम इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि शव 15 से 20 दिन पहले से पड़ा हुआ था. स्थिति यह है कि कमर के नीचे पैर की हड्डी और कुछ भाग ही बचा हुआ है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सुपौल सदर थाने की पुलिस ने शव (कंकाल) को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. स्थानीय मछुआरे जलकुंभी के पास बंसी से मछली पकड़ रहे थे. इस दौरान शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को मिली. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. बताया कि लाश का कमर से नीचे का कुछ भाग है. उससे ऊपर का भाग नहीं रहने के कारण शव को पुरुष या महिला का नहीं बताया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन