202 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
202 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात में शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 10 से 202 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

विज्ञापन

सरायगढ़ भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात में शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 10 से 202 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी. बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर दो में मो आलम फूस के घर से 200 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया. जबकि उसके घर के पास शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड 10 निवासी इंद्रजीत कामत के साथ से दो बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि कुल 202 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया गया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन