अगलगी से दो घर जले, हजारों की संपत्ति का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ रश्मि प्रिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

विज्ञापन

– आग बुझाने के क्रम में दो गृह स्वामी झुलसे, स्थिति चिंताजनक राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर पंचायत अंतर्गत फुलकाही वार्ड नंबर 09 में शनिवार की रात आग लगने से दो परिवारों का दो घर सहित घर में रखा सामान व मवेशी जल गये. आग की चपेट में आकर दो घर में बंधी दो गाय गंभीर रूप से झुलस गई और दो बछड़ों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. घटना की जानकारी देते पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि देर रात एक घर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया. शोर सुनते ही आसपास के ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी. कुछ ही मिनटों में घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बक्से, जरूरी कागजात सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया. आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी 60 वर्षीय मो इशाक और 25 वर्षीय मो इरफान गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. ग्रामीणों के सहयोग आग पर काबू पाया गया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति चिंताजनक है. पीड़ित परिवारों का कहना है कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल आपदा राहत सहायता, घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था व पशु क्षति का उचित मुआवजा देने की मांग की है. इस संबंध में सीओ रश्मि प्रिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन