ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो व्यक्ति जख्मी, दोनों रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के राधानगर में सोमवार की देर रात्रि एक ट्रैक्टर ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दिया. जिसमें बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया. जहां से दोनों के गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. घटना संबंध में जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि थाना क्षेत्र हरिपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन निवासी 35 वर्षीय रामविलास मंडल व उसका भतीजा 21 वर्षीय सुभाष कुमार एक ही बाइक से सोमवार की रात्रि अपने घर से ईंट भट्ठा पर जा रहे थे, इसी दौरान जैसे ही दोनों बैंक ऑफ इंडिया राधानगर के पास पहुंचे, हुलास की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे दोनों की सिर चोट लग गयी. इसके बाद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया. जानकारी अनुसार दोनों फिलहाल दरभंगा के किसी निजी क्लिनिक में इलाजरत है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन