ब्रह्मशंकरी स्थान में गणेश पूजा की तैयारी तेज, एसडीएम ने पंडाल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के दिये निर्देश
पंडाल का निरीक्षण करते एसडीएम विनय कुमार. | Prabhat Khabar Network
नगर क्षेत्र के वार्ड 10 में 20वें साल की श्रीगणेश पूजा के लिए तैयारियां तेज़ हैं. एसडीएम विनय कुमार ने पूजा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित ब्रह्मशंकरी स्थान में लगातार 20वें साल श्रीगणेश पूजा का आयोजन होगा. पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. सोमवार की देर शाम एसडीएम विनय कुमार पूजा स्थल पर पहुंचे और तैयार किये जा रहे पंडाल का निरीक्षण किया.
एसडीएम ने पूजा समिति से ली तैयारियों की जानकारी
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पूजा समिति के सदस्यों से पंडाल की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बिजली, साफ-सफाई और प्रतिमा विसर्जन की योजना के बारे में जानकारी ली. उन्होंने समिति के सदस्यों को पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा.
पंडाल में अग्निशमन यंत्र और पानी रखने का निर्देश
एसडीएम विनय कुमार ने कहा कि पंडाल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए. अग्निशमन यंत्र के साथ पर्याप्त पानी की व्यवस्था भी रखी जाये. बिजली के तारों को व्यवस्थित तरीके से लगाया जाये, ताकि किसी तरह की परेशानी या हादसे की स्थिति उत्पन्न न हो.
उन्होंने भीड़ को देखते हुए आने-जाने की व्यवस्था ठीक रखने और पंडाल परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने का निर्देश दिया. साथ ही पूजा और विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासन की ओर से हर जरूरी सहयोग का भरोसा दिया.
20वें साल विशेष रूप से सजाया जा रहा पंडाल
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि ब्रह्मशंकरी स्थान में पिछले 19 वर्षों से लगातार गणेश पूजा होती आ रही है. इस बार पूजा का 20वां साल है. इसे देखते हुए पंडाल को विशेष रूप से सजाया जा रहा है और भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी.
समिति ने एसडीएम को भरोसा दिलाया कि पूजा के दौरान प्रशासन की ओर से दिये गये सभी निर्देशों का पालन किया जायेगा. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए