विभिन्न मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला समाहरणालय पहुंचा

विज्ञापन

सुपौल. दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर गुरूवार को ट्रेड यूनियन संयुक्त संघर्ष समिति, सुपौल के नेतृत्व में देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में गांधी मैदान से जुलूस निकाला गया. जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला समाहरणालय पहुंचा. जहां सभा आयोजित हुई. अध्यक्षता ऐक्टू सह खेग्रामस के जिला अध्यक्ष कॉमरेड जितेंद्र चौधरी ने की. सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सह ऐक्टू जिला सचिव कॉमरेड अरविन्द कुमार शर्मा ने चार लेबर कोड का विरोध करते हुए श्रमिक अधिकारों में कटौती का आरोप लगाया. भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड जयनारायण यादव ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, भूमिहीनों को 05 डिसमल जमीन और मनरेगा बहाली की मांग की. किसान नेताओं ने कृषि नीतियों और व्यापार समझौतों पर भी चिंता जताई. वक्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन