ePaper

चोरों ने घर से उड़ाये सात बक्सा, मवेशी चोरी का भी किया प्रयास

Updated at : 28 Oct 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

चोरों ने घर से उड़ाये सात बक्सा

विज्ञापन

बलुआ बाजार भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूठी पंचायत स्थित चैनपुर वार्ड नंबर 04 उत्तरी ब्राह्मण टोला में दो घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. जानकारी मुताबिक चोरों ने चैनपुर वार्ड नंबर 04 निवासी मासोमात प्रेमा देवी के घरों में चोरी कर उसके घर से 07 बख्सा उड़ा ले गये. जहां घर से दूर खेत से 03 बक्सा बरामद किया गया. जबकि चार बक्सा का पता नहीं चल सका. घटना में पीड़िता के एक रूम में रखे 4 बक्से से 35 हजार नगद, एक सोना का लॉकेट सहित एक एलसीडी चोरी कर ली. वहीं दूसरे कमरे से 03 बक्सा में रखे 35 पीस साड़ी व कागजातों की चोरी कर ली. चोरों ने रंजीत झा के गोहाल से एक गाय खोल लिया. गनीमत रही कि चंद समय में गृहस्वामी का नींद खुल गया. जिसके बाद पीड़ित झा अपने गाय का गोहाल गया तो देखा कि उसका गाय घर से गायब है. इसी बीच उन्होंने शोर मचाया. शोर मचाने के बाद मौके पर ग्रामीण एकजुट होकर घर के आगे और पीछे नकाबंदी किया. इसी बची गाय को छोड़ कर चोर भागने लगा. जिसका ग्रामीणों ने काफी पीछा किया. चोर और ग्रामीणों के बीच लंबी खींचतान और धक्का मुक्की भी हुई. लेकिन हथियार लहराते हुए चोर मौके से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन