मिठाई दुकान से नकदी सहित अन्य सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची बलुआ पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी

विज्ञापन

बलुआ बाजार. थाना क्षेत्र के बलुआ चौक स्थित एक मिठाई दुकान से अज्ञात चोरों ने गुरुवार की देर रात दुकान का दरवाजा तोड़ कर नकदी समेत अन्य कीमती सामन की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची बलुआ पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी. पीड़ित दुकानदार बेचन दत्ता ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था. शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि दुकान के पीछे वाला दरवाजा टूटा हुआ था. दुकान के अंदर गले से लगभग पांच हजार रुपये नकदी, रसगुल्ला, सनपापडी , भुजिया सहित अन्य सामान गायब था. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उनके दुकान में तीसरी बार चोरी की घटना हुई है.

चोरी के बाद खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे दुकानदार

इधर चोरी की घटना को लेकर आस-पास के दुकानदार भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. दुकानदारों की मानें तो आये दिन थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में बढ़ोतरी होने लगी है. कहा कि रात के समय पुलिस गश्ती नहीं होने के कारण चोरों का हौसला बुलंद है. आसपास के दुकानदार दीपक मेहता, विनोद मेहता, दिनेश मेहता, अमित शाह, संजीव पाठक, राजू साह, शुभम मिश्र, शंभू साह, मो जुगनू आदि ने बताया कि पुलिस को रात के समय में गश्ती तेज करनी चाहिए. ताकि चोरी की घटना पर अंकुश लग सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन