ePaper

मारपीट मामले में पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

Updated at : 18 Oct 2024 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

इस बाबत थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच कर कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव के वार्ड नंबर 01 में हुई मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित राजेश कुमार मेहता ने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने दिये आवेदन में बताया है कि 07 अक्टूबर को गांव के ही श्यामवती देवी, रिंकू मुखिया, गंगा मुखिया सहित अन्य लोगों से रुपये लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान मैं अपने बाइक से घर जा रहा था तभी गांव के ही गंगा मुखिया, रिंकू मुखिया, सुमन कुमार, मिथिलेश मुखिया, दिनेश मुखिया सहित अन्य लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद किसी तरह घर पहुंचा तो वे लोग भी मेरे घर पहुंच कर मुझे और मेरी पत्नी ज्योति कुमारी व मां फुलेश्वरी देवी के साथ मारपीट किया. इस दौरान मोबाइल, पॉकेट से रुपये व बाइक भी छीन लिया. गंभीर रूप से तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन