ePaper

मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ायी दानपेटी

Updated at : 05 Jul 2020 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ायी दानपेटी

मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ायी दानपेटी

विज्ञापन

सुपौल: पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत के जोल्हनियां गांव स्थित कैलाशपुरी महादेव मंदिर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर गेट के ग्रील में लगे ताला तोड़कर दानपेटी की चोरी कर ली. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर में रह रहे पुजारी बसंती दास ने बनाया कि नित्य दिन की भांति गुरुवार की शाम सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ धूप दीप जलाकर लगभग दस बजे तक खाना खाकर विश्राम के लिए चले गए थे.

देर रात मंदिर के आस-पास कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनाई दी. लेकिन उसने कुत्ते की आवाज पर कोई ध्यान नहीं दिया. सुबह जब जगे तो देखा कि महादेव मंदिर का ताला टूटा हुआ था. मंदिर से दानपेटी गायब था. इसके बाद चोरी की सूचना स्थानीय लोगों को दी. मंदिर में चोरी की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.

सरपंच ब्रह्मदेव ठाकुर, डीलर सीताराम पासवान, संजीत कुमार, रंजीत कुमार चौधरी, राजकुमार मंडल, अरुण प्रसाद मंडल, सुनील कुमार आदि ने पूजारी से घटना की विस्तार से जानकारी प्राप्त कर पिपरा थाना को सूचित किया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि उन्हें चोरी की घटना का जानकारी नहीं है. जानकारी प्राप्त कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन