सखरा भगवती मंदिर जाने वाली सड़क जर्जर
डगमारा ओपी क्षेत्र के राजपुर होकर सखरा भगवती मंदिर जाने वाली सड़क जर्जर है
कुनौली. डगमारा ओपी क्षेत्र के राजपुर होकर सखरा भगवती मंदिर जाने वाली सड़क जर्जर है. जिस कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीण नंद लाल पासवान, दिनेश पासवान, दामोदर मंडल, शिव कुमार, बिहारी शर्मा आदि ने बताया की सखरा भगवती मंदिर जाने वाली मुख्य मार्ग में राजपुर चौक से लेकर मधुबनी सीमा के नेयोर पुल तक वर्षो से सड़क जर्जर है. जहां बारिश के मौसम पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे पानी से भरा रहता है. जिस कारण अनजान राहगीर व माता भक्तों को गड्ढे की जानकारी नहीं होती है. जिसमें बाइक चालक फंस कर चोटिल हो जाते हैं. लोगों ने इस मार्ग का अविलंब मरम्मति करने की मांग किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए