पोखर में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पोखर में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन

फोटो- 01 कैप्सन – अस्पताल में जुटी भीड़. प्रतिनिधि, निर्मली निर्मली से सटे मधुबनी जिले के छजना गांव में सोमवार की सुबह नहाने के दौरान पोखर में डूबने से 09 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नगर पंचायत निर्मली स्थित वार्ड 12 निवासी बिनोद साह के 09 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली नरहैया थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि छजना गांव में मौसी के घर वह रविवार को गया था. इसी दौरान सोमवार लगभग 11 बजे अन्य बच्चों के साथ वह पास के ही पोखर में स्नान करने गया था. नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया और अन्य बच्चों ने उसे डूबते देख शोर गुल किया. उसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और कुछ देर पोखर में खोजबीन के बाद उसे बाहर निकाला. तब तक बच्चा अधिक पानी पी लिया था. इसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर रूप से जख्मी समझकर निर्मली अनुमंडल अस्पताल लाया. इधर, अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को उपचार के लिए लाया गया था. लेकिन अधिक पानी पीने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं, घटना के बाद मृतक के मौसी गांव छजना और पैतृक गांव निर्मली वार्ड 12 में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन