सुपौल में रेल सुविधाओं की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, डीआरएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

सुपौल रेलवे स्टेशन पर रेल सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता.

Supaul news: प्रदर्शन को संबोधित करते हुए लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि हाट-बाजरे एक्सप्रेस का परिचालन सहरसा के बजाय सुपौल से शुरू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले के व्यापारियों को अपना माल सहरसा तक ले जाने और वहां से सुपौल लाने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है. यदि इस ट्रेन का संचालन सुपौल से शुरू किया जाता है तो व्यापारियों के साथ-साथ आम यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

हाट-बाजरे एक्सप्रेस को सुपौल से चलाने और सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस के गढ़ बरूआरी ठहराव की मांग

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

Supaul news: रेल यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने रविवार को सुपौल रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम रेल अधीक्षक को दो सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा.

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि हाट-बाजरे एक्सप्रेस का परिचालन सहरसा के बजाय सुपौल से शुरू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले के व्यापारियों को अपना माल सहरसा तक ले जाने और वहां से सुपौल लाने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है. यदि इस ट्रेन का संचालन सुपौल से शुरू किया जाता है तो व्यापारियों के साथ-साथ आम यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा.

उन्होंने दूसरी प्रमुख मांग रखते हुए कहा कि सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस का ठहराव गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए. क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग इलाज, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पटना एवं अन्य शहरों की यात्रा करते हैं. ट्रेन के ठहराव नहीं होने से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गढ़ बरूआरी स्टेशन पर ठहराव मिलने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और उन्हें अन्य ट्रेनों तक पहुंचने में भी सुविधा होगी.

ज्ञापन के माध्यम से रेल प्रशासन से दोनों मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई है.

प्रदर्शन में मो. इस्लाम, थिएटर पासवान, प्रमोद चौधरी, दिलीप कुमार, मिश्रीलाल महतो, सीता देवी, बच्चा देवी, चंद्रकला देवी, पायल देवी, चमेली देवी, बीवी खातून, रानी देवी, कंचन देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन