सुपौल में शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 1297 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

बरामद शराब
Supaul news: यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुवा पंचायत के पिपरा हरी वार्ड संख्या-13 में की गई, जहां से पुलिस ने शिवजी कुमार यादव को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से कुल 1297 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा करीब 353.640 लीटर बताई जा रही है.
Supaul news: सुपौल से विकास कुमार की रिपोर्ट:
जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग को गुरुवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया.
यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुवा पंचायत के पिपरा हरी वार्ड संख्या-13 में की गई, जहां से पुलिस ने शिवजी कुमार यादव को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से कुल 1297 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा करीब 353.640 लीटर बताई जा रही है.
इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
गुप्त सूचना पर बैरिया मंच के समीप हुई छापेमारी.

मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बैरिया मंच के पास घेराबंदी कर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की निगरानी करते हुए शराब की खेप को जब्त किया.
मामले की जानकारी देते हुए मद्यनिषेध अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी शराब कारोबार के मामले में जेल जा चुका है. इसके बावजूद वह दोबारा अवैध शराब तस्करी के धंधे में सक्रिय हो गया था.
उन्होंने कहा कि विभाग को लगातार उसकी गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद विशेष रणनीति बनाकर यह कार्रवाई की गई.
किशनपुर क्षेत्र से लाई गई थी शराब की खेप.
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बरामद शराब की खेप किशनपुर क्षेत्र से लाई गई थी. इसे जिले के विभिन्न इलाकों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी. फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुटे हुए हैं.
अधिकारियों के अनुसार, शराब सप्लाई चैन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप किन-किन क्षेत्रों में पहुंचाई जानी थी.
बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज.
बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










