सुपौल में एक ही रात 10 दुकानों के टूटे ताले, लोगों ने एक संदिग्ध को दबोचा, पुलिस कर रही पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

लोगों ने एक संदिग्ध को दबोचा

Supaul News: सुपौल में मंगलवार रात चोरों ने पटेल चौक के पास 10 दुकानों को निशाना बनाया। नकदी और सामान की चोरी से व्यापारियों में रोष है। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक संदिग्ध पकड़ा गया है।

विज्ञापन

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Supaul News: सुपौल शहर में मंगलवार की रात चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने स्थानीय व्यापारियों की नींद उड़ा दी. पुराने रेलवे ढाला स्थित पटेल चौक के पास एक ही रात करीब 10 दुकानों के ताले तोड़ दिए गए. मुर्गा, मछली, पान-मसाला समेत कई दुकानों से नकदी और सामान चोरी होने की सूचना है. बुधवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खुद मोर्चा संभाल लिया. तलाश के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

एक साथ कई दुकानों को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार चोरों ने पटेल चौक के पास स्थित करीब 10 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की. नकदी के अलावा कई दुकानों से कीमती सामान भी गायब मिला. मुर्गा दुकानों से कई किलो मुर्गे भी चोरी कर लिए गए.

सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. एक साथ इतनी दुकानों में चोरी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

लोगों ने पकड़ा संदिग्ध, पूछताछ में किए अहम दावे

चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान युवक ने दावा किया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ चोरी करने आया था. उसने यह भी बताया कि चोरी का कुछ सामान पास की एक कबाड़ी दुकान में बेचा गया है.


लोगों ने एक संदिग्ध को दबोचा
लोगों ने एक संदिग्ध को दबोचा

इसके बाद लोगों ने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई.

इसे भी पढ़ें: बिना पटना जंक्शन गए पहुंचेंगे बिहारशरीफ, नेउरा-दनियावां नई रेल लाइन का काम पूरा

Supaul News: सहरसा का रहने वाला बताया जा रहा आरोपी

पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान अमित मिश्रा, पिता टुनटुन मिश्रा, निवासी सहरसा जिला के रूप में बताई. पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. उसके बयान के आधार पर फरार बताए गए दोनों साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

साथ ही चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई तेज कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

व्यापारियों में आक्रोश, रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग

एक ही रात में करीब 10 दुकानों में चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी है. उनका कहना है कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से कारोबार प्रभावित हो रहा है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और पूरे गिरोह का जल्द खुलासा करने की मांग की है.

सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है. उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read: मां नहीं बन सकीं अधिकारी तो बेटी ने सपना पूरा करने का ठाना, BPSC पास कर बनीं SDM, 2 बच्चों को संभालते हुए पूरी की पढ़ाई

Also Read: बिहार की 1.5 लाख छात्राओं को मिलेगा 50000 का तोहफा, जानें कब आएगा पैसा




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन