ePaper

एसएसबी जवानों ने जब्त किया 19.5 किलो गांजा, तस्कर फरार

Updated at : 29 Dec 2024 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने जब्त किया 19.5 किलो गांजा, तस्कर फरार

ऑपरेशन सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार एवं अन्य जवानों द्वारा किया गया

विज्ञापन

वीरपुर. एसएसबी 45वीं बटालियन सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी के जवानों ने रविवार की अहले सुबह नाका ड्यूटी के दौरान 19.5 किलो गांजा जब्त किया. जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी के क्षेत्र में मिली गुप्त सूचना के आधार के पर बॉर्डर पिलर नंबर 201 के समीप नाका ड्यूटी लगाया गया. सुबह करीब 4 बजे एक व्यक्ति नेपाल प्रभाग से भारत की तरफ छुपावदर रास्ते से सिर पर बोरे के साथ आता हुआ दिखाई दिया. इसी क्रम में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा उसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह सामान फेंक कर नेपाल प्रभाग की ओर भाग निकला. विधिवत तरीके से जांच के दौरान पता चला कि सफेद बोरे में 19.5 किलो गांजा था. यह ऑपरेशन सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार एवं अन्य जवानों द्वारा किया गया. कागजी कार्यवाही के बाद जब्त गांजा को वीरपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन