एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, लंबित मामले का त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया
राघोपुर. पुलिस कप्तान शरथ आरएस ने शनिवार को राघोपुर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के सिरिस्ता, लंबित मामलों की फाइलों तथा विभिन्न पंजियों की बारीकी से जांच की. उन्होंने केस निष्पादन की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. एसपी ने गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित और सतत गश्त बेहद जरूरी है. उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालयीन व्यवस्था पर संतोष जताया. मीडिया से बातचीत में एसपी ने बताया कि राघोपुर थाना का औचक निरीक्षण कर सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की गई है. एसएचओ को कार्यप्रणाली में सुधार और मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. इस मौके पर वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, थाना के सभी अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए