बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में पुत्र की मौत, मां की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

लाज के लिए अररिया जिला के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजरी गांव ले जाया जा रहा था

विज्ञापन

जदिया अररिया-भपटियाही एनएच 327 पथ में पाण्डेयपट्टी के पास बाइक एवं ट्रैक्टर की टक्कर में हुई बाइक पर सवार दस वर्षीय बालक आशीष की मौत के बाद शव घर पहुंचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. इधर मृतक की मां रेणु देवी अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है. शव के पहुंचते ही दादा योगेन्द्र राम और दादी प्रमिला देवी का रो रोकर बुरा हाल है. दो भाइयों में आशीष बड़ा था और छोटा भाई अंकित परिवार में मचे कोहराम को देख कभी फूट फूट कर रोने लगता तो कभी रिश्तेदारों के गोद में खेलने लगता. पारिवारिक सूत्रों की मानें तो मृत आशीष को इलाज के लिए अररिया जिला के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजरी गांव ले जाया जा रहा था. जहां रात में एक रिश्तेदार के यहां ही रुक जाने की मंशा थी. इसी को लेकर आशीष अपने चाचा ललित राम, चचेरे चाचा भरगामा थाना क्षेत्र के पैकपार गांव निवासी अमित राम और मां रेणु देवी के साथ रविवार की शाम को साढ़े पांच बजे बाइक से निकले थे. बाद में पाण्डेयपट्टी के पास सड़क दुघर्टना में सभी गंभीर रूप घायल हो गए. इसी दौरान गंभीर रूप से घायल हुए आशीष ने थोड़ी ही देर में दम तोड़ दिया. उधर महीनों पहले रोजी रोटी के लिए मद्रास गए आशीष के पिता वीरेंद्र राम को जब यह हृदय विदारक खबर मिली तो उन्होंने फौरन घर आने का रुख कर लिया है. वहां मचे कोहराम में आस-पास के लोग और रिश्तेदार पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन