पिपरा में 15 सितंबर से गणेश महोत्सव, छह दिनों तक झांकी-जागरण और मनोरंजन कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

युद्ध स्तर पर गणेश महोत्सव को लेकर तैयारी में जुटे लोग | Prabhat Khabar Network

पिपरा बाजार में 15 सितंबर से शुरू हो रहे छह दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस आयोजन में देश-विदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ-साथ झूले, खेल-तमाशे और खरीदारी का भी आनंद मिलेगा।

विज्ञापन

कटैया-निर्मली (सुपौल). पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पिपरा बाजार में इस वर्ष भी गणेश महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. विनोबा मैदान में आयोजित होने वाले छह दिवसीय महोत्सव को लेकर पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय युवा दिन-रात तैयारी में जुटे हैं. आयोजकों के अनुसार मेला 15 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान पूजा-अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक, धार्मिक और मनोरंजक कार्यक्रम होंगे. आसपास के गांवों में भी महोत्सव को लेकर उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन
युद्ध स्तर पर गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां | Prabhat Khabar Network
फोटो- युद्ध स्तर पर गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां में जुटे हुए हैं | Prabhat Khabar Network

देश-विदेश के कलाकारों की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण

गणेश महोत्सव को इस बार और भव्य बनाने के लिए विशेष मनोरंजन कार्यक्रमों की तैयारी की गयी है. कॉमेडी कलाकार रामलाल एवं जनकपुरी वाली की प्रस्तुति होगी. वहीं नेपाल की चर्चित कलाकार कलकतिया वाली और बनारस के कलाकारों की ओर से झांकी एवं जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हास्य-मनोरंजन के कार्यक्रम भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे.

बच्चों से युवाओं तक के लिए लगाए जा रहे झूले

मेला परिसर में बच्चों से लेकर युवाओं और परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और खेल-तमाशे लगाए जा रहे हैं. इनमें जलपरी झूला, आसमानी झूला, ड्रैगन झूला और ब्रेकर डांस समेत कई मनोरंजन साधन शामिल हैं. इसके अलावा मेला परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई जाएंगी, जहां लोग खरीदारी के साथ मेले का आनंद ले सकेंगे.

भीड़ को देखते हुए सुरक्षा पर विशेष जोर

महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मेला परिसर के विभिन्न हिस्सों में बेरीकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने में परेशानी नहीं हो. पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित कराने की तैयारी है.

अंतिम चरण में पहुंची महोत्सव की तैयारियां

मेला समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता एवं पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष गणेश महोत्सव को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है. श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी. पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी, जागरण और मनोरंजन के विभिन्न आयोजनों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

छह दिनों तक धार्मिक आस्था के साथ मनोरंजन का केंद्र बनेगा मेला

गणेश महोत्सव को लेकर पिपरा बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है. आयोजकों को उम्मीद है कि छह दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन