सर्पदंश की शिकार बच्ची की झाड़ फूंक के चक्कर में गयी जान

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मेहासिमर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में रविवार को सर्पदंश से एक 09 वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी

विज्ञापन

किसनपुर.

थाना क्षेत्र के मेहासिमर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में रविवार को सर्पदंश से एक 09 वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार मेहासिमर गांव निवासी राम बिहारी मंडल अपनी पुत्री सोनी कुमारी के साथ घर से पूरब खेत में काम करने गया था. उसी क्रम में नहर के किनारे सोनी साग तोड़ने लगी, तभी उसके पैर में सांप ने डंस लिया. जिसके बाद सोनी ने इस बात की जानकारी अपने पिता को दी. इस दौरान उसके पिता ने सोनी को लेकर घर आया और झाड़ फूंक कराने के बाद सीएचसी लाया, लेकिन तब तक उसकी स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी. सीएचसी में तैनात चिकित्सक लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां सुपौल जाने के क्रम में रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया. स्थानीय ग्रामीण के अनुसार सोनी क्लास तीन की छात्रा थी. सोनी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि मृतका के परिजन के द्वारा किसी प्रकार का कोई सूचना प्राप्त नहीं हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन