66 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पूछताछ में तस्कर की पहचान मधुबनी जिला के आंध्रामठ थाना क्षेत्र के डकही वार्ड नंबर 01 निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई

विज्ञापन

निर्मली. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने निर्मली वार्ड नंबर 07 से 66 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 07 स्थित रेलवे पुल के समीप एक युवक अपने बाइक से शराब की तस्करी कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचा तो देखा कि युवक संदिग्ध अवस्था में अपने बाइक पर सवार होकर शराब की तस्करी कर रहा है. पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो उसकी डिक्की से 66 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद हुआ. पूछताछ में तस्कर की पहचान मधुबनी जिला के आंध्रामठ थाना क्षेत्र के डकही वार्ड नंबर 01 निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शराब व बाइक को जब्त कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन