21 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर के खिलाफ केत दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

विज्ञापन

निर्मली. नगर पंचायत निर्मली वार्ड नंबर 01 से 21 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर पंचायत निर्मली के वार्ड नंबर 01 निवासी रामवृक्ष मुखिया अपने घर से ही शराब की तस्करी कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर छापेमारी की तो एक बोरी में 21 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने गृहस्वामी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन