ePaper

172 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 29 Jul 2024 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

172 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

निर्मली

निर्मली पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरियाही पंचायत के वार्ड नंबर 05 से 172 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने शराब तस्करी में उपयोगी एक बाइक जब्त किया. शराब तस्कर मधुबनी जिले के अंधरामण्ठ थाना क्षेत्र के रजोरा वार्ड नंबर 19 निवासी संतोष कुमार यादव है. जानकारी देते हुए निर्मली थानाध्यक्ष आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाही में शराब तस्कर शराब की डिलीवरी देने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस को हरियाही गांव में आने वाले रास्ते की नाकाबंदी कर शराब तस्कर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. निर्देश के आलोक में पुलिस टीम हरियाही गांव पहुंचकर छापेमारी में जुट गये. इसी बीच शराब तस्कर बाइक से गांव में प्रवेश किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शराब तस्कर को बाइक सहित दबोच लिया. बाइक के पीछे बोरा में रखा 160 बोतल नेपाली शराब एवं 12 बोतल बियर बरामद हुआ. कागजी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन