16 किलो गांजा व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :15 May 2024 6:12 PM (IST)
विज्ञापन

थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर जीरवा वार्ड नंबर 02 के समीप गश्ती के दौरान एक बाइक सवार को 16 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया
विज्ञापन
वीरपुर.
थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर जीरवा वार्ड नंबर 02 के समीप गश्ती के दौरान एक बाइक सवार को 16 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार गांजा तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. तस्कर की पहचान अररिया जिले के बसमतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुआन वार्ड नंबर 09 निवासी 46 वर्षीय नजमुल हक़ के रूप में की गयी है. जब्त बाइक का नंबर बीआर 38 एसी/3112 है. जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक पर गांजा लेकर जाने वाला है. मिली सूचना के आधार पर वीरपुर बसमतिया मुख्य सड़क पर पुलिस टीम को भेजा गया और चिह्नित स्थान पर पहुंचकर पुलिस वाहनों की जांच करने लगी. इसी क्रम में एक बाइक की जांच के दौरान बाइक पर बोरी में रखें 16 किलो गांजा बरामद किया गया. गांजा तस्कर को बाइक और पकड़े गए गांजा के साथ थाना लाया गया. प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गये गांजा तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




