सड़क दुर्घटना में बहन की मौत, भाई गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से मारी ठोकर, घटना के बाद वाहन लेकर चालक फरार

विज्ञापन

– तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से मारी ठोकर, घटना के बाद वाहन लेकर चालक फरार निर्मली. थाना क्षेत्र के हरियाही पेट्रोल पंप के समीप एनएच 57 पर बुधवार को एक बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बहन की मौत हो गई. वहीं भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र के डगमारा पंचायत स्थित सिकरहट्टा नया टोला निवासी सुरेंद्र कुमार मंडल अपनी 47 वर्षीय बहन जनकवती देवी को बाइक पर बैठाकर बैंक के कार्य से निर्मली बाजार जा रहा था. इसी दौरान हरियाही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेकर एनएच 57 से निर्मली की ओर रवाना हुआ. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को ठोकर मारते हुए निकल गया. हादसे में बाइक सवार जनकवती देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं उसका भाई सुरेंद्र कुमार मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे में हुए धमाके की आवाज के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई. लोगों ने आनन-फानन में जख्मी को एनएचआई के एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृत महिला को सड़क से हटाकर किनारे में लाया. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति से अवगत हुए. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई. बताया जाता है कि जनकवती देवी अपने मायके में रह रही थी. उसकी शादी निर्मली थाना क्षेत्र के दिघीया गांव में हुआ था. उसको तीन पुत्र है. तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है. बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन