प्रतिबंध के बावजूद उपयोग हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक, अभियान चलाकर वसूला गया जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

अधिकांश दुकानदार ग्राहकों को पॉलीथिन कैरी बैग में ही सामान उपलब्ध कराते हैं

विज्ञापन

वीरपुर. प्लास्टिक व पॉलीथिन प्रतिबंध के बावजूद नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न दुकानों में धड़ल्ले से पॉलीथिन उपयोग किया जा रहा है. जिसको लेकर नगर पंचायत वीरपुर के स्वच्छता पदाधिकारी ज्योति कुमारी के नेतृत्व में विभिन्न दुकानों में छापेमारी कर जुर्माना वसूला गया. जानकारी देते हुए स्वच्छता पदाधिकारी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया है. नगर पंचायत क्षेत्र के गोल चौक, मेन रोड, हटिया चौक, सुभाष मार्ग, कारगिल चौक सहित अन्य दुकानों में छापेमारी कर जुर्माना वसूला गया है. कहा कि दुकानदारों या अन्य लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है. बावजूद पॉलीथिन का उपयोग किया जा रहा है. सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन कैरी बैग पर प्रतिबंध लगा है. बावजूद इसके नगर क्षेत्र में बड़े-बड़े दुकानदारों से लेकर फुटपाथ की दुकानदारों तक के द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता है. अधिकांश दुकानदार ग्राहकों को पॉलीथिन कैरी बैग में ही सामान उपलब्ध कराते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन