बड़ी दुर्गा स्थान दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने शिव गणेश

Updated:
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में रविवार को बैठक आयोजित कर दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में रविवार को बैठक आयोजित कर दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया. जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया. बैठक में सभी की सहमति से लाल कामत को सभापति बनाया गया. साथ ही पुराने कमेटी द्वारा वर्ष 2023-24 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. जिसके बाद दुर्गा पूजा मनाने हेतु नयी कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष शिवगणेश कामत, उपाध्यक्ष विकास मंडल, गुंजन विश्वास, सचिव महेश देव, उप सचिव बीके राजपुत, बेचन मुखिया, कोषाध्यक्ष बलराम सिन्हा, अंकेक्षक राजा विश्वास, पूजा प्रभारी सुरेंद्र मिस्त्री व स्थानीय पुजारी रूद्रानंद झा को बनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन