विशेष ग्राम सभा में किया गया योजनाओं का चयन व अनुमोदन

Updated:
विज्ञापन

15वीं वित्त, षष्ठम वित्त आदि योजनाओं का चयन व अनुमोदन पर विचार-विमर्श किया गया

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन ढ़ोली में बुधवार को मुखिया सरस्वती देवी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत समावेशी विकास को लेकर आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ग्राम पंचायत के विकास योजना जीपीडीपी और बीपीडीपी क्रियान्वयन योजनाओं का चयन व अनुमोदन करने को लेकर निर्णय लिया गया. 15वीं वित्त, षष्ठम वित्त, मनरेगा, आवास, स्वच्छता आदि सभी प्रकार के योजनाओं का चयन व अनुमोदन पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में ग्राम पंचायत से संबंधित स्थायी समिति, स्वयं सहायता समूह, जीविका के सदस्य, युवा समूह, सामाजिक नेतृत्व के सहयोग से ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रारूप तैयार किया गया. बैठक में पंचायत सचिव सनोज कुमार गुप्ता, कार्यपालक सहायक मोहन कुमार, किसान सलाहकार श्याम कुमार भारती, प्रवीण कुमार, उमेश सिंह, बिरेंद्र सिंह, देवानंद सिंह, अनिल पंडित, धीरेन्द्र सिंह, राजेंद्र पंडित सहित पंचायत स्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि और प्रखंड कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन