शैक्षणिक परिभ्रमण पर मिथिला हाट गये स्कूली बच्चे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एचएम सुधीर कुमार यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के परिभ्रमण से बौद्धिक और मानसिक विकास होता है

विज्ञापन

सरायगढ़. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही के छात्र-छात्राओं को रविवार को परिभ्रमण के लिए बस से विष्णु मंदिर गणपतगंज और मिथिला हाट के लिए रवाना किया गया. परिभ्रमण बस को भपटियाही पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव, जदयू नेता सुभाष कुमार यादव, स्कूल के एचएम सुधीर कुमार यादव ने संयुक्त रूप से परिभ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. एचएम सुधीर कुमार यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के परिभ्रमण से बौद्धिक और मानसिक विकास होता है. इसलिए छात्र-छात्राओं को हर साल विभिन्न जगहों पर परिभ्रमण कराया जाता है. पीएम श्री बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही के एचएम सुधीर कुमार यादव ने बताया कि परिभ्रमण बस में छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए शिक्षक दिलीप कुमार यादव, कंचन कुमार यादव, पारुल प्रिंस और राजेश कुसीयैत को भेजा गया है. परिभ्रमण पर गए छात्र-छात्राओं को विष्णु मंदिर गणपतगंज के बाद मिथिला हाट सहित अन्य जगहों पर भ्रमण कराया जाएगा. इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन