ePaper

युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष बने संतोष

Updated at : 02 Nov 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष बने संतोष

संतोष चौधरी को मनोनीत किए जाने से कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी गई

विज्ञापन

राघोपुर. राजद दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष भोला दास के आवास पर शनिवार को पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई. जहां राजद युवा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार चौधरी को मनोनीत किया गया. संतोष चौधरी को मनोनीत किए जाने से कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी गई. कार्यकर्ताओं ने इस मनोनयन के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व युवा राजद के जिलाध्यक्ष अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है. बैठक को संबोधित करते राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी मधु यादव ने कहा कि संतोष चौधरी के नेतृत्व में राघोपुर का युवा संगठन मजबूती से आगे बढ़ेगा एवं संगठन पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत होगा. मनोनयन पर खुशी व्यक्त करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र सादा, महासचिव राजेन्द्र प्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष सलीमा खातून, प्रो भूपेंद्र प्रसाद यादव, भोला दास, जयकृष्ण कुमार, मिथिलेश कुमार यादव, सागर यादव, रोजित साफी, मो जियाउद्दीन, हेमकांत कुमार, उमेश कुमार, निर्मल कुमार, उपेंद्र दास, ललटू कुमार, अबू नसर, कपिलदेव यादव, महानंद. चौधरी, नीलम देवी, गंगा प्रसाद यादव, जयप्रकाश निराला, दयानंद यादव, मो मोसिन, मो मुस्तफा राईन, मो तस्लीम, अनिल यादव, अखिलेश कुमार, राजकुमार गुरमैता, विनोद सादा, विनायक राम, मो नाजिर सहित अन्य शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन