बैंक से संबंधित नीलाम पत्र के वादों की हुई समीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Nov 2024 6:49 PM
शाखा प्रबंधकों द्वारा उक्त प्रतिवेदन संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारी को उपलब्ध भी कराया गया
सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में गुरुवार को प्रभारी जिलाधिकारी राशिद कलीम अंसारी की अध्यक्षता में बैंक से संबंधित नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में भारतीय स्टेट बैंक से संबंधित विभिन्न शाखा के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित हुए. नीलाम पत्र वादों की गहन समीक्षा के उपरांत सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि वैसे नीलाम पत्र वाद जिनमें देनदार द्वारा बैंक को राशि भुगतान किया जा चुका है. वैसे सभी वादों को बंद करने हेतु संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारी को सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ लिखित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे. इस क्रम में कुछ शाखा प्रबंधकों द्वारा उक्त प्रतिवेदन संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारी को उपलब्ध भी कराया गया. नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संबंधित शाखा प्रबंधक से प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में सभी बंद किये गये वादों को पीडीआर पोर्टल से यथाशीघ्र निष्पादित करेंगे. उक्त बैठक में प्रभारी पदाधिकारी श्रीती कुमारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










