ePaper

मांगों को लेकर पंचायत सचिव संघ दो से जाएंगे हड़ताल पर

Updated at : 27 Apr 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर पंचायत सचिव संघ दो से जाएंगे हड़ताल पर

बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद विमल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत भवन में रविवार को बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद विमल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में राज्य संघ के आह्वान पर 09 सूत्री मांगों के समर्थन में सुपौल जिला के सभी पंचायत सचिव 02 मई से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद विमल ने बताया कि पंचायत सचिव संघ के 09 सूत्री मांगों में पंचायत सचिव का गृह जिला में स्थानांतरण एवं प्रतिस्थापन नियमावली बनाने, पंचायत सचिव का ग्रेड पे 2000 से बढ़कर 2800 करने, पंचायत सचिवों का सेवा संपुष्टि अभियान चलाकर करने, पंचायत सचिव को 2000 यात्रा भता, परिवहन भत्ता देने, पंचायत सचिव का बकाया वेतन एवं सेवानिवृत्ति का सीमांत लाभ का भुगतान 31 मार्च तक करने, कार्यरत, सेवानिवृत्ति एवं मृत पंचायत सचिवों का एसीपी, एमएसीपी का लाभ अविलंब देने, पंचायत सचिवों को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति की उम्र सीमा 55 वर्षों को समाप्त करते हुए पदोन्नति देने, पंचायत सचिव को आवासन में सुरक्षा की गारंटी देने, पंचायत सचिवों को अभिकर्ता कार्य से मुक्त करने आदि मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में 02 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने की आह्वान किया. बैठक में पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद विमल, सुरेंद्र पासवान, छेदी शर्मा, सुभाष शर्मा, जयकुमार यादव, संगम कुमारी, काजल कुमारी, पूजा कुमारी प्रीति कुमारी, मनीष कुमार, नरेश कुमार, सनोज कुमार गुप्ता, अर्जुन कुमार, यशवंत कुमार, नीरज कुमार, रवि शंकर कुमार, कुंदन कुमार, लक्ष्मी कुमार, जितेंद्र कुमार, अमन कुमार, मकसूद आलम, ऋषि रंजन, सुभाष कुमार, लालमोहन कुमार, संतोष कुमार, मनीष कुमार, गुड्डू कुमार, ज्ञानचंद कुमार सहित बड़ी संख्या में जिले के सभी 11 प्रखंडों के पंचायत सचिव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन