ePaper

धान खरीद की शुरूआत एक नवंबर से, विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू

Updated at : 19 Oct 2024 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
धान खरीद की शुरूआत एक नवंबर से, विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू

गैर रैयत किसान जमीन का खाता खेसरा व घोषणा पत्र के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं

विज्ञापन

छातापुर. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए व्यापार मंडल व सभी पैक्सों में धान खरीद की शुरुआत एक नवंबर से कर दी जाएगी. धान बेचने वाले किसानों के लिए विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का कार्य आरंभ है. यह जानकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर भगत ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 23 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जायेगी. जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की दर से 117 रुपये अधिक है. धान बेचने वाले किसान जल्द से जल्द विभागीय बेवसाइट पोर्टल पर आवश्यक कागजात के साथ रजिस्ट्रेशन करा लें. रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान ही धान बेच पाएंगे और उन्हें भुगतान में भी सहूलियत होगी. रजिस्ट्रेशन का कार्य दिसंबर तक चलेगा. गैर रैयत किसान जमीन का खाता खेसरा व घोषणा पत्र के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन करा चुके किसान आधार कार्ड के साथ क्रय केंद्र पर अपना धान बेचेंगे और सरकार के द्वारा निर्धारित एमएसपी का लाभ ले सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन