अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या दौड़ का आयोजन, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या दौड़ का आयोजन, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

यह कार्यक्रम कमांडेंट गौरव सिंह के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयोजित हुआ

विज्ञापन

वीरपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), वीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत पांच किमी दौड़ का सफल आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम कमांडेंट गौरव सिंह के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयोजित हुआ. इस अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्रों की कई लड़कियों और एसएसबी की महिला जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया और सभी ने फिटनेस व खेल भावना का परिचय दिया. कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट गौरव सिंह ने महिलाओं और लड़कियों के विकास को ध्यान में रखते हुए खेल, फिटनेस और नारी सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ्य और सशक्त महिलाएं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. दौड़ प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद कमांडेंट गौरव सिंह द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है. एसएसबी द्वारा समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर नारी सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जाता है. अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए प्रयास जारी रहेगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन