सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया
विज्ञापन
हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया
छातापुर.
छातापुर थाना क्षेत्र स्थित रानीपट्टी वितरणी नहर सड़क पर डहरिया घीवहा सीमा के समीप हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना के तत्काल बाद पुअनि संदीप कुमार एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवक को सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे युवक की नाजुक स्थिति देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे रेफर कर दिया. मृत युवक की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज वार्ड संख्या आठ निवासी 26 वर्षीय वीरेंद्र सरदार के रूप में हुई है. जबकि जख्मी युवक संतलाल सरदार बताया जा रहा है. वह मृतक का चचेरा भाई बताया जा रहा है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजने की तैयारी में जुटी है. जानकारी अनुसार बाइक सवार दोनों युवक बाइक से त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्षमिनियां स्थित किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था. इसी बीच डहरिया घीवहा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया. इधर युवक की असामयिक हुई मौत के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मची हुई है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा जा रहा है. वहीं दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप वाहन की खोजबीन की जा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन