वृद्धा लापता, पुत्र ने लगायी बरामदगी की गुहार

Updated:
विज्ञापन

बताया कि वह मंदबुद्धि है, पढ़ी लिखी भी नहीं है

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 07 से एक वृद्ध महिला लापता हो गयी. परिजनों ने थाना में आवेदन देकर वृद्ध महिला की बरामदगी की गुहार लगायी है. लापता महिला के पुत्र जय प्रकाश राम ने बताया कि बीते मंगलवार को उनकी माता 60 वर्षीया फुलिया देवी घर से थुमहा बाजार स्थित महादेव मंदिर गयी थी, जो अब तक घर नहीं लौटी है. बताया कि वह मंदबुद्धि है, पढ़ी लिखी भी नहीं है. उन्होंने अपने माता को सगे संबंधियों के साथ अन्य जगहों पर काफी खोजबीन किया. लेकिन कोई पता नहीं चला. तब जाकर पिपरा थाना में आवेदन देकर अपने माता की बरामदगी का गुहार लगायी है. गुमशुदगी के संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि परिजन द्वारा आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन