महिला सशक्तिकरण को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से 1.54 लाख जीविका दीदियों को मिला 154.65 करोड़

Updated:
विज्ञापन

योजना महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के साथ-साथ जिले और राज्य के समग्र आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभा रही है.

विज्ञापन

सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान लाईव के माध्यम से मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जिले की 01 लाख 54 हजार 653 जीविका दीदियों के बीच 154 करोड़ 65 लाख 30 हजार की राशि का अंतरण किया गया. कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 05 लाख से अधिक परिवारों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से 500 करोड़ से अधिक की राशि का सफलतापूर्वक अंतरण किया जा चुका है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है. इस अवसर पर जिलाधिकारी सावन कुमार एवं उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने योजना से लाभान्वित सभी महिलाओं को बधाई देते हुए उन्हें स्वावलंबन, उद्यमिता एवं आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के साथ-साथ जिले और राज्य के समग्र आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभा रही है. कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक दीपक कुमार यादव, जिला संचार प्रबंधक विवेक महाजन, आज़ाद कुमार, अमित पाण्डेय, प्रखंड परियोजना प्रबंधक मो मिर्जा आज़ाद बैग, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन