नामजद आरोपित महिला गिरफ्तार

गुणा देवी उर्फ भूना देवी के विरुद्ध शराब बेचने का मामला दर्ज किया गया था
प्रतापगंज. गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एक कांड के प्राथमिकी नामजद महिला आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुअनि श्याम कुमार सिंह ने बताया कि 21 मार्च को थाना क्षेत्र के तेकुना पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी बलदेव उरांव की पत्नी गुणा देवी उर्फ भूना देवी के विरुद्ध शराब बेचने का मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से तस्कर भूना देवी फरार चल रही थी. शनिवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भूना देवी घर में है. सूचना मिलते ही केश के अनुशंधानक पुअनि श्री सिंह पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया. थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार भूना देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




