पंचायत सरकार भवन से मोटर, पंखा व चापाकल की चोरी
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में जानकारी मिली है, पुलिस छानबीन में जुट गयी है
कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला थाना क्षेत्र के कटैया माहे पंचायत की है. जहां गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने पंचायत सरकार भवन में चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना के संबंध में मुखिया प्रतिनिधि नवीन कुमार मंडल ने बताया कि गुरुवार की देर रात पंचायत सरकार भवन में लगे विद्युत संचालित मोटर, पंखा, चापाकल सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी. बताया कि घटना की जानकारी तब हुई, जब शुक्रवार को पंचायत सरकार भवन में कर्मी काम करने पहुंचे तो देखा कि पंचायत सरकार भवन में चोरी हुई है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में जानकारी मिली है, पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए