शांति समिति की बैठक में दिया गया संदेश, उल्लास व भाईचारे के साथ मनाएं होली

Updated:
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर राणा रणविजय ने की

विज्ञापन

कुनौली. आगामी होली होली पर्व को लेकर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर राणा रणविजय ने की. इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने को लेकर चर्चा की गई. इंस्पेक्टर ने कहा कि होली उल्लास और भाईचारे का पर्व है. इसे आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाना चाहिए. उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की. बैठक में शराबबंदी, अशांति फैलाने वाले तत्वों पर नजर, होलिका दहन के निर्धारित मार्ग को लेकर भी चर्चा हुई. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाएगी. बैठक में प्रभारी थाना अध्यक्ष अश्वनी, एएसआई दिवाकर प्रसाद, मनोज सिंह, सीताराम मुखिया, अमर झा, सावित्री देवी, बबलू कुमार, सत्यनारायण पासवान, राजाराम गुप्ता, विशेश्वर प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन