भूकंप से निपटने की तैयारियों को लेकर बैठक, 26 को होगा मॉक ड्रिल

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 20 Feb 2026 6:06 PM

विज्ञापन

जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई

विज्ञापन

सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. यह बैठक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा 26 फरवरी को आयोजित किए जाने वाले भूकंप परिदृश्य अभ्यास (मॉक ड्रिल) की पूर्व तैयारी के संदर्भ में की गई. बैठक में भूकंप की स्थिति में त्वरित बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई. इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, 09वीं वाहिनी, थुमहा कैम्प, पिपरा, सुपौल के उप कमाण्डेंट, टीम लीडर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की ओर से आए प्रशिक्षक द्वारा भूकंप से बचाव, राहत एवं रेस्क्यू ऑपरेशन से संबंधित विस्तृत पीपीटी प्रस्तुति दी गई. प्रस्तुति के माध्यम से आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली एवं कार्य-योजना की जानकारी साझा की गई. जिलाधिकारी ने अपर समाहर्त्ता को निर्देश दिया कि 26 फरवरी को आयोजित होने वाले भूकंप अभ्यास के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन