एएनएम की बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी ने जारी किये कई निर्देश
नियमित टीकाकरण पर विशेष चर्चा की गई है
वीरपुर. अनुमंडल अस्पताल के सभागार में बसंतपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी एएनएम की बैठक आयोजित की गई. आयोजित बैठक में सर्वे रजिस्टर, एचपीवी वेक्सीनेशन, एमसीडी, यू वीन इत्यादि पर विशेष चर्चा की गई. बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विवेक रंजन, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक राम विलास पंडित, प्रखंड लेखपाल सुशील कुमार सुमन, यूनिसेफ़ की प्रखंड कोऑर्डिनेटर शिवानी देव एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. जानकारी देते हुए डॉ अर्जुन चौधरी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र की एएनएम की बैठक आयोजित की गई. जिसमें नियमित टीकाकरण पर विशेष चर्चा की गई है. इसके अलावे एएनएम को उनके पोषक क्षेत्र अंतर्गत ससमय सर्वेलिस्ट के रजिस्टर को तैयार कर कार्यालय में समर्पित करने को कहा गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए