11 सूत्री मांगों को लेकर कोसी पीड़ितों ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

गांधी जी बलिदान दिवस पर उन्हें नमन कर धरना कार्यक्रम शुरूआत की गयी

विज्ञापन

सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक के समीप कोशी नव निर्माण मंच द्वारा कोशी पीड़ितों के साथ सरकार और प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया. गांधी जी बलिदान दिवस पर उन्हें नमन कर धरना कार्यक्रम शुरूआत की गयी. धरना में आये कोशी पीड़ितों ने बाढ़ में हुई पीड़ा बयां करते कहा कि हम लोगों ने बचने की उम्मीद छोड़ दी थी. ऐसा लग रहा है कि पुनर्जीवन हुआ है यदि उनके पास बसने का बाहर जमीन होता तो वे वहां फिर उस स्थिति में नहीं जाते. पीड़ितों ने सरकार और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शांतिपूर्ण संघर्ष करने का संकल्प लिया. बाद में एक शिष्टमंडल ने 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला पदाधिकारी के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा. कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवनेश्वरी प्रसाद और संचालन इंद्र नारायण सिंह ने किया. मौके पर संदीप यादव रीता देवी, दायरानी देवी, बबीता कुमारी, गंगा देवी, प्रमिला देवी, मो अनवर, संतोष मुखिया, प्रमोद राम, संदीप, राजेश कुमार मंडल, शिवशंकर मंडल, चंद्र मोहन, धर्मेन्द्र, आलोक राय आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन